बलरामपुर: बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए समझौता पत्र की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
रविवार 10 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बिजली उप केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने शनिवार रात में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 29 नवंबर 2025 के समझौते पत्र की प्रतियाँ जलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। यह प्रदर्शन उन लंबित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया जिन पर वर्षों से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।