ताजपुर: पुलिस की सक्रियता से ताजपुर चकलाल शाही फोरलेन सड़क पर अपराध पर लगा लगाम, 1 महीने में नहीं हुई कोई घटना
पुलिस की सक्रियता से ताजपुर चकलालशाही फोरलेन सड़क पर अपराधी अब पुलिस की नजरों से बचते फिर रहे हैं। बताया जाता है कि पुलिस की सक्रियता की वजह से कोई घटना बिगत एक महीने के भीतर नहीं हुई है। ताजपुर और हलई थाना की पुलिस लगातार फोरलेन सड़क पर गश्ती करती नजर आ रही है।