बगहा: वीटीआर में एक बार फिर लगी आग, 2 एकड़ क्षेत्र में पौधे जले नर देवी मंदिर के समीपवर्ती जंगल में लगी आग
वीटीआर में गर्मी आते ही आग की समस्या बन जाती है। वीटीआर के जंगल में फिर एक बार आग ने कोहराम मचाया है। नरदेवी मंदिर के प्रवेश द्वार के समीप जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया है। अगलगी की जानकारी लगते ही फायर वाचर की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा उपकरणों के सहायता से आग पर काबू पाया।