बगहा: बगहा में सभी मतदान केंद्रों पर शेड का होगा निर्माण बीडीओ ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटर बूथों तक पहुंचे इसके लिए तैयारी जोरों पर है। मतदान के दिन तेज धूप व गर्मी को देखते हुए इससे बचाव को ले प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर शेड का निर्माण किया जाएगा। ताकि तेज धूप से लोगों को राहत मिले और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान केंद्रों पर अपने मतों का प्रयोग करने के लिए पहुंचे।