रोजी-रोटी की तलाश में चंडीगढ़ गए एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मजदूर धीरज पटवा प्रखंड बगहा दो के बरवल निवासी है। वह बीते 10 सालों से चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया हैं।