सोमवार को करीब 5 बजे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रोहन जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के यार्ड में खड़ी 40 लाख रुपए की रोड क्लीनिंग मशीन को मातम के बाजों के साथ फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2016 में खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष द्वारा दान में दी गई यह मशीन सड़क पर केवल कुछ ही दिन चली और इसके बाद से खड़ी है।