बलौदा: कोसमन्दा गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही से लोगों की जान को खतरा, अधिकारी और कर्मचारी पर नहीं कोई कार्रवाई
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमन्दा गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है. विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लोगों की जान जा सकती है. इससे विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के कार्यो पर प्रश्न चिन्ह लग गया है और लगता हैं उन्हें इससे कोई सरोकार नहीं है. कभी भी लोग विद्युत तार के चपेट में आ सके हैं, बाउजूद विभाग मुंखदर्शक बैठी हुई है.