बीरपुर: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, इलाज के दौरान हुई मौत
वीरपुर थाना क्षेत्र के बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर रविवार की रात बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भवानंदपुर पंचायत के पवड़ा ढाव गांव निवासी स्व. उमेश प्रसाद सिंह के 32 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है।बताया गया कि नीरज तकिया घाट स्थित नट बाबा स्थान के समीप सड़क पार कर रहे थे।