नगर थाना परिसर से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान शहर के हजियापुर मोड़, थाना रोड, आंबेडकर चौक, जादोपुर रोड सहित अन्य जगहों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों से मतगणना के परिणाम घोषित होने के बाद शांति बनाए रखने की अपील की गई। नगर थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि पुलिस सभी चौक चौराहा से होकर गुजरी।