औरैया: आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 15 गिरफ्तार, 6 लाख नकद बरामद, बैंक खातों में लाखों की रकम फ्रीज
जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 6,04,000 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया है। साथ ही