उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे एंटी इलीगल माइनिंग अभियान के तहत राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनिज परिवहन कर रहे एक वाहन को पकड़कर सीज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया।