चंदनकियारी: तेतुलिया में तलाकशुदा महिला को पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाला गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद
चंदनकियारी के सियालजोरी थाना क्षेत्र के ग्राम तेतुलिया में तलाकशुदा पत्नी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गुरुवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि आरोपी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा राउंड तथा मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।