कैराना: कैराना पुलिस ने इस्सोपुर खुरगान निवासी मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, लगभग ₹30 लाख की अवैध स्मैक बरामद
सहारनपुर डीआईजी की ओर से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ आपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसके तहत कैराना कोतवाली पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम इनाम है, जो गांव इस्सोपुर खुरगान का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 159 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।