लातेहार: आयुष्मान आरोग्य मंदिरो की मॉनिटरिंग करते हुए ग्रामीणों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा दिया जा रहा है: सीएस राजमोहन खलखो
बुधवार की दोपहर 12:30 बजे लातेहार सिविल सर्जन राजमोहन खलखो ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि लातेहार जिले में कुल 115 पंचायत में अवस्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से आम जनों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिए समय-समय पर मॉनेटरी भी की जाती है। वही बताया कि शिकायतकर्ताओं से शिकायत मिलने पर कार्यवाही भी होती है।