गोमिया: IEL,गोमिया के कई होटलों में पुलिस ने चलाया जाँच अभियान।
Gumia, Bokaro | Mar 31, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दूसरे दिन भी गोमिया के पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह के अगुवाई में गोमिया के कई होटलों में पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली और रजिस्टर को खंगाला। पुलिस द्वारा इस दौरान राजस्थान गेस्ट हाउस राहुल लॉज आदि की तलाशी ली गई।अन्य जगह भी पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।