हजारीबाग के विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में सुबह से नमाजियों की भीड़ रही। पूरे क्षेत्र में खुशी, सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहा।