जसवंतनगर: नगर के एक मोहल्ला की नाबालिक किशोरी बाजार में आधार बनवाने गई, लापता, पीड़ित पिता ने जसवंतनगर पुलिस से की शिकायत
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला से आधार कार्ड बनवाने घर से बाजार गई 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालातो में लापता है। थाना पुलिस से पिता ने पुत्री की घर से निकलने की बात कही। तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर पिता ने थाने में तहरीर दी। किशोरी के पास मोबाइल बंद हैं। जसवंत नगर थाना पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर टीम गठित की है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।