अमानगंज: हिनौता दुबे का 18 वर्षीय युवक लापता, अनंत श्री ढाबा के पास आखिरी बार दिखा
जिले के हिनौता दुबे गांव निवासी 18 वर्षीय युवक कांत कुशवाहा पिता गंगाराम कुशवाहा लापता हो गया है। परिजन युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों एवं स्थानीय लोगों के अनुसार कांत कुशवाहा को आखिरी बार कल शाम करीब 6 बजे अनंत श्री ढाबा के पास देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवारजन चिंतित हैं।