खुरई: निर्तला में हाईमास्ट के करेंट से गाय की मौत, ग्रामीणों को कोई नुकसान नहीं
Khurai, Sagar | May 22, 2025 गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे निर्तला गांव में चौराहे पर लगे हाईमास्ट में आ रहे करेंट की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। गाय निर्तला के किसी किसान की बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस करेंट की चपेट में कोई ग्रामीण नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने किसान को मुआवजा देने की मांग की है।