खुरई: भूतेश्वर रेलवे गेट पर लोडिंग ऑटो की टक्कर से गेट में खराबी, एक बूम नहीं खुला, टला बड़ा हादसा
Khurai, Sagar | May 20, 2025 खुरई में मंगलवार शाम लगभग 4 बजे भूतेश्वर रेल्वे गेट पर एक लोडिंग ऑटो की टक्कर से गेट का एक बूम खराब हो गया मालगाड़ी निकलने के बाद एक गेट खुल गया लेकिन दूसरा नहीं खुला। जिससे एक ओर के वाहन ट्रैक पर आ गए। गनीमत रही कि दूसरी ट्रेन आने में समय था कर्मचारियों ने जल्दी ही वाहनों को ट्रैक से हटाकर दोनों गेट बंद किए फिर दो मालगाड़ियां निकली गनीमत रही कि हादसा टल गया