खुरई: रुसल्ला में एग्रीकल्चर कॉलेज के लिए जमीन अधिग्रहण करने गई टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, टीम लौटी खाली हाथ
Khurai, Sagar | May 21, 2025 बुधवार दोपहर 2 बजे वहां के निवासियों ने हंगामा खड़ा कर दिया कारण यह था कि जहां वे 60 वर्षों से पीढ़ियों से खेती करते आ रहे हैं वहां की 96 एकड़ जमीन एग्रीकल्चर कॉलेज के लिए आरक्षित कर दी। कार्य प्रारंभ करने गई टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर लौटाया। ग्रामीणों को यह जमीन चीन युद्ध में सहयोग करने पर मिली थी,ग्रामीणों ने जमीन छीनने पर सामूहिक आत्मदाह की धमकी भी दी।