चूरू: चूरू रेलवे स्टेशन पर रेलजन संवाद अभियान, यात्रियों ने सुविधाओं के विस्तार की उठाई मांग
Churu, Churu | Oct 22, 2026 चूरू रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर गुरुवार को ‘रेलजन संवाद विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इसमें यात्रियों, सामाजिक संगठनों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों ने यात्री सुविधाओं में सुधार, रेलगाड़ियों के समय में बदलाव और उनके विस्तार सहित विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौपा.