लोहरदगा: लोहरदगा भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उराँव ने सरना कोड पर कांग्रेस की नीयत पर उठाए सवाल
लोहरदग भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उराँव ने गुरुवार शाम 5 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस पर सरना कोड को लेकर सियासत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 1961 में जब देश की जनगणना से आदिवासी कोड को हटाया गया, तब कांग्रेस सत्ता में थी। अब जब वह विपक्ष में है, तो सरना कोड के नाम पर भावनात्मक खेल खेल रही है।