लोहरदगा: लोहरदगा में आदिवासी हक की हुंकार, कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में सरना धर्म कोड और पेसा कानून लागू करने की मांग
राज्य में पेसा कानून और आदिवासियों की धार्मिक पहचान को मान्यता देने वाले सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया। यह रैली दोपहर करीब 12:15 बजे कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन के समीप निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।