लोहरदगा: जनहित में योगदान के लिए कुम्हार समाज और डाक मजदूर संघ ने लोहरदगा के निवर्तमान DC डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्णा को सम्मानित किया
लोहरदगा कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट और भारतीय डाक मजदूर संघ, गुमला प्रमंडल की ओर से संयुक्त रूप से लोहरदगा के निवर्तमान डीसी डॉ. बाघमारे कृष्ण कुमार को गुरुवार की शाम 4 बजे उनके सरकारी आवास परिसर में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कुशल प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ कुम्हार प्रजापति समाज को चाक दिलाने में किए गए सराहनीय सहयोग के लिए दिया गया।