इंदौर: स्कूल बस ड्राइवर की बल्ले से पिटाई का वीडियो वायरल, बाइक से टक्कर के बाद विवाद बढ़ा, बंगाली चौराहे की घटना
Indore, Indore | Feb 12, 2025 इंदौर के बंगाली चौराहा पर बस और बाइक की मामूली टक्कर के बाद बाइक सवारों ने बहस की जिससे विवाद बढ़ गया। जिसमें टक्कर के बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई और उसके बाद मामला मारपीट में बदल गया। जिसमें बाइक सवार दोनों लोगों ने विवाद को बढ़ा दिया और एक ने बल्ला निकालकर बस चालक की बल्ले से पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।