राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब की संयुक्त तत्वाधान में शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजार में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक जागरूकता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान एचआईवी एड्स से संबंधित जानकारी, बचाव के उपाय, सामाजिक जागरूकता एवं भेदभाव रहित व्यवहार के प्रति संवेदनशील किया जाएगा।