डिबाई: डिबाई विधायक सीपी सिंह ने लखनऊ स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, विकास कार्यों पर की चर्चा
लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जल्द ही विकास कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया है।