डिबाई: नरोरा के पिलखना में बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों को चोरी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
नरोरा के पिलखना में बंद मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित रफीक अहमद ने थाना नरौरा पुलिस को ने तहरीर देते हुए कार्रवाही की मांग की है। पीड़ित के अनुसार बताया बुधवार सुबह जब मकान पर पहुंचे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ था। पुलिस ने बताया पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।