डिबाई: रामघाट थाने का रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल होने के बाद SSP श्लोक कुमार ने SI सहित जीप चालक को किया लाईन हाजिर
रामघाट थाने में तैनात जीप चालक सहित SI का रिश्वतखोरी का ऑडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा था। बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने ऑडियो प्रकरण की जांच डिबाई सीओ रामकरन सिंह को सौंप थी। सीओ की जांच में ऑडियो की पुष्टि होने पर जीप चालक सहित एसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।