सिकंदराराऊ: पुलिस व SOG टीम ने 3 शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 7 बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में SOG टीम व कोतवाली हसायन पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान श्यामपुर माता मंदिर रोड से 3 शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से निशानदेही पर चोरी की 7 बाइक एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।