शाहजहांपुर: डीएम की अध्यक्षता में सोने के आयात को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए सर्राफा व्यापारियों संग बैठक संपन्न
शाहजहांपुर। सोमवार बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोने के आयात एवं बिक्री को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा ज्वेलरी कारोबार या शादी-विवाह के लिए आभूषण खरीद पर रोक लगाने की नहीं है।