बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर डाउन यार्ड के समीप मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने मर्ग किया कायम
Bina, Sagar | May 13, 2025 जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीना रेलवे स्टेशन डाउन यार्ड के पास अज्ञात करीब 60 वर्षीय महिला का शव मिला है। सुचना मिलते ही मौके पर जीआरपी थाने से सब इंस्पेक्टर मार्को एवं प्रधान आरक्षक राकेश नरवरिया पहुंच गए और शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।