मुरैना नगर: मुरैना जिला अस्पताल की बदहाली पर आक्रोश, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने RMO को ज्ञापन सौंप आंदोलन की चेतावनी दी
मुरैना जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने RMO को ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष राजेश राठौर ने आरोप लगाया कि अस्पताल की सेवाएं चरमराई हुई हैं,मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा और दवाइयों की कमी बनी है।वार्डों व शौचालयों में गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन करेंगे।