चरखारी: चरखारी के भटेवरा कलां गांव के एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र के भटेवरा कलां गांव निवासी 55 वर्षीय उदयभान पुत्र राजाराम ने घर के पास स्थित देव स्थान में लगे नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।