सुगौली: सुगौली के सिकरहना पुल एनएच पर हुई बड़ी दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत, एक गंभीर घायल, पुलिस पहुंची कार्रवाई में
रकसौल-मोतिहारी राष्टीय उच्च पथ 527 डी पर सुगौली के सिकरहना नदी के समीप एक बाइक और पिक अप की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवकों में दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो घायल हो गया। वही दुर्घटना में बाइक चकना चूर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सभी चनपटिया क्षेत्र के बताए गए हैं।