कैंपियरगंज: महिला को बहला-फुसलाकर लखनऊ, दिल्ली, नागपुर, कोलकाता ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, पीपीगंज पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
पीपीगंज थाना पुलिस ने महिला के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में शैलेष यादव (38) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में आरोप है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गोरखपुर से लखनऊ, दिल्ली, नागपुर और कोलकाता ले गया, जहां विभिन्न स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।