नपा द्वारा अलग-अलग वार्डों मे जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है तीन शिवरों के बाद चौथा जनसमस्या निवारण शिविर जय कांप्लेक्स के पास आयोजित किया गया। जिसमें वार्ड 15, 16, 17 और 18 के रहवासियों की समस्याओं को सुना गया। बताया गया कि जो व्यक्ति अपनी समस्याएं लेकर नगर पालिका तक नहीं पहुंच पाते, उन्हें इन शिवरों के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है।