अकलतरा पुलिस ने कल्याणपुर से शराब का सेवन करने वाले राजकुमार भारद्वाज को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राजकुमार भारद्वाज के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कल्याणपुर गांव में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी।