कैराना: कांधला पुलिस ने कैराना के गंदराऊ गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया, तमंचा व कारतूस बरामद
Kairana, Shamli | May 26, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। मंगलवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनव्वर निवासी गांव गंदराऊ बताया।