लोहरदगा: लोहरदगा में डायवर्सन बहा, कई गांवों का संपर्क टूटा, सांसद निजी सचिव आलोक साहू ने संवेदक से वैकल्पिक इंतजाम करने को कहा
जिले में लगातार बारिश के कारण मुंगो, गम्हरिया,सिंदूर सहित दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। तेतरदाड़ चंदवा टोंगरी के पास अस्थायी रूप से बनाए गए डायवर्सन के बह जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद सुखदेव भगत के निर्देश पर उनके निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने रविवार शाम लगभग 5 बजे संवेदक से बातचीत की।