औरैया: फर्जी लोन ऐप से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 19 सिम व 5 मोबाइल बरामद
साइबर थाना पुलिस ने फर्जी लोन ऐप के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 19 सिम कार्ड, पांच मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, दो डेबिट कार्ड और 1,840 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सिम कार्डों से जुड़े मोबाइल नंबरों पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) में विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की