राजस्थान पेंशनर्स समाज ने केंद्र सरकार द्वारा गठित आठवीं केंद्रीय वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस में पेंशन भोगियों की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। शर्तो में संशोधन करने और पुराने पेंशन भोगियों को भी लाभ के दायरे में शामिल करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में फैसले का हवाला भी दिया।