बिंदकी: बिंदकी कस्बे में आर्य समाज के वार्षिक उत्सव के पहले दिन हवन पूजन के बाद भजन उपदेश द्वारा ज्ञान दिया गया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप दयानंद इंटर कॉलेज के सामने आर्य समाज मंदिर परिसर में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे से मंत्र उच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। इस मौके पर पंजाब से आए भजन उपदेशक जगत वर्मा द्वारा भजन उपदेश द्वारा ज्ञान दिया गया और लोगों को जागरूक किया गया। तमाम लोग मौजूद रहे।