गुना नगर: खैरीखता में ससुराल से लौट रहे दंपति की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, विधायक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र के खैरी-खता रोड पर शुक्रवार 31 जुलाई की शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक हादस हुआ है। ग्राम मोदील निवासी प्रकाश सहरिया अपनी पत्नी और दो छोटे मासूम बच्चों के साथ ससुराल से अपने गांव लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार और ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके से गुजर रहे बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाया