दुधि: म्योरपुर में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, क्षेत्र में मची सनसनी
म्योरपुर थाना क्षेत्र के चांगा गांव में गुरुवार को एक महिला का शव पेड़ से लटकता मिला। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है की चांगा निवासी 55 वर्षीय शिवकुमारी, पत्नी उदल भारती, का शव करम के पेड़ पर साड़ी के सहारे लटकता हुआ पाया गया। गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी।