भोजीपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 2 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी पीलीभीत जनपद का रहने वाला है। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।