डीग: डीग में जीवन रक्षा और सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों को किया गया जागरूक
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत बुधवार को यातायात शाखा डीग द्वारा कामां रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।