गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित गांव जलालाबाद में रविवार को एक मकान की छत गिर गई। छत के नीचे सो रहे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए लोगों को मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि सूचना पर मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण ने रेस्क्यू शुरु किया।