बिसौली: जैतपुर गांव के रोड में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर-चंदौसी मार्ग पर जैतपुर लिंक मार्ग के समीप हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अली (35) पुत्र मुश्ताक अली अपनी बाइक से रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव छतरपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे।